1. वैधुत क्षेत्र की तीव्रता का मात्रक क्या है?
उत्तर - न्यूटन/ कूलाम
2. वैधूत फ्लक्स का मात्रक क्या है?
उत्तर - वोल्ट - मीटर
3. इलेक्ट्रॉन वोल्ट को परिभाषित कीजिए।
उत्तर - एक इलेक्ट्रॉन वोल्ट वह ऊर्जा है जो किसी इलेक्ट्रॉन से 1 वोल्ट विभवान्तर द्वारा त्वरित होने पर अर्जित होती है।
अर्थात् 1 इलेक्ट्रॉन वोल्ट = 1.6 × 10-¹⁹ जूल
4. वैधूत विभव का मात्रक तथा विमा क्या है?
उत्तर - मात्रक – जूल/ कूलाम
विमा – [ML²T-³ A¹]
5. 1MeV को जूल में व्यक्त कीजिए।
उत्तर - 1MeV = 10⁶ eV = 10⁶ × 1.6 × 10-¹⁹ जूल
= 1.6 × 10-¹³ जूल
6. विभव प्रवणता की परिभाषा दीजिए।
उत्तर - हम जानते हैं कि विभव प्रवणता तथा वैधूत क्षेत्र की तीव्रता में निम्न संबंध है —
E = – ( dV/dr)
यहां , dV/dr = विभव प्रवणता
==› dV/dr = - E
अतः स्पष्ट है कि विभव प्रवणता का मान, वैधुत क्षेत्र की तीव्रता के ऋणात्मक मान के बराबर होता है।
विभव प्रवणता की दिशा सदैव वैधुत क्षेत्र की दिशा के विपरीत होती है।
7. परावैद्युत सामर्थ्य एवं भंजक विभावांतर को स्पष्ट कीजिए ।
उत्तर -
परावैद्युत सामर्थ्य - परावैद्युत पर आरोपित विद्युत क्षेत्र की तीव्रता का वह अधिकतम मान जिसको परावैद्युत बिना परावैद्युत भंजन के सहन कर सकता है परावैद्युत की परावैद्युत सामर्थ्य कहलाती है।
भंजक विभावांतर - किसी परावैद्युत पदार्थ के भंजक हुए बिना उसके दोनों सिरों के बीच लगाए गए विद्युत विभावांतर के अधिकतम मान को उस परावैद्युत पदार्थ का भंजक विभावांतर कहते हैं।
8. 1 फैराडे विद्युत धारिता वाले गोलीय चालक की त्रिज्या ज्ञात कीजिए।
उत्तर - दिया है, C = 1 फैराडे
C = 4πE०R
R = C/ 4πE० = 9×10⁹ मीटर
9. विद्युत धारा घनत्व j तथा अपवाह वेग vd में संबंध है —
उत्तर - j = nevd
10. इलेक्ट्रोनाे के श्रांतिकाल पर तापक्रम के प्रभाव की व्याख्या कीजिए।
उत्तर - ताप बढ़ने पर श्रांतिकाल काम हो जाता है।
11. ऐसे दो पदार्थों के नाम लिखिए जिनकी प्रतिरोधकता तार बढ़ाने पर घटती है।
उत्तर - जर्मेनियम तथा सिलिकॉन।
12. किरचॉफ का धारा नियम लिखिए।
उत्तर - किसी दिष्ट धारा वैधुत परिपथ की किसी संधि पर मिलने वाली समस्त धाराओं का बीच गणितीय योग्य शून्य होता है।
0 Comments