रुधिर (Blood) | लसीका (Lymph) |
---|---|
रुधिर में लाल रुधिराणु पाए जाते हैं। | लसीका में लाल रुधिराणु नहीं पाए जाते हैं। |
इसमें विलेय प्लाज्मा प्रोटीन अधिक होती है। न्यूट्रोफिल्स की संख्या अधिक होती है। | इसमें अविलेय प्लाज्मा प्रोटीन अधिक होती है। लिम्फोसाइट्स की संख्या अधिक होती है। |
इसमें ऑक्सीजन तथा पोषक पदार्थ अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। | इसमें उत्सर्जी पदार्थों की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक होती है। |
यह रुधिर वाहिनियों में परिसंचरित होता है। | यह लसीका वाहिनियों में परिसंचरित होने के साथ-साथ ऊतकों में ऊतक द्रव्य की तरह भी रहता है। |
निष्कर्ष :
रुधिर और लसीका दोनों ही शरीर के लिए महत्वपूर्ण द्रव्य हैं, लेकिन उनकी संरचना, कोशिकाओं की उपस्थिति और कार्यों में स्पष्ट अंतर होता है।
0 Comments