धमनी (Artery) | शिरा (Vein) |
---|---|
ये रुधिर को हृदय से शरीर के विभिन्न अंगों तक पहुँचाती हैं। | ये शरीर के विभिन्न अंगों से रुधिर को हृदय की ओर ले जाती हैं। |
धमनियों में कपाट नहीं होते। | शिराओं में अर्द्धचन्द्राकार कपाट होते हैं, जो रुधिर को शरीर की ओर बहने से रोकते हैं। |
धमनियों में रुधिर अत्यधिक दबाव में बहता है। | शिराओं में रुधिर बहुत कम दबाव के साथ बहता है। |
धमनियों में अधिकतर ऑक्सीकृत रुधिर बहता है, अतः ये गुलाबी या चमकीले लाल रंग की होती हैं। | शिराओं में अधिकतर अनॉक्सीकृत रुधिर बहता है, अतः ये गहरे लाल या नीले रंग की प्रतीत होती हैं। |
धमनियाँ शरीर में गहराई में स्थित होती हैं। | शिराएँ त्वचा के समीप स्थित होती हैं। |
धमनियों की भित्ति मोटी व लचीली होती है। | शिराओं की भित्ति पतली होती है। |
धमनियों में पेशी स्तर मोटा होता है। | शिराओं में पेशी स्तर पतला होता है। |
निष्कर्ष :
धमनियाँ और शिराएँ दोनों ही परिसंचरण तंत्र के महत्वपूर्ण अंग हैं, लेकिन उनकी संरचना, कार्य और रुधिर के प्रवाह की दिशा में स्पष्ट अंतर होता है।
0 Comments