ऑक्सिन (Auxin) | जिबरेलिन (Gibberellin) |
---|---|
यह शीर्ष प्रमुखता (Apical Dominance) को बढ़ाता है। | इससे शीर्ष प्रमुखता पर कोई प्रभाव नहीं होता है। |
ऑक्सिन की अधिक सान्द्रता से जड़ की वृद्धि रुक जाती है। | जिबरेलिन से जड़ की वृद्धि पर कोई प्रभाव नहीं होता है। |
ऑक्सिन पुष्पन को प्रभावित नहीं करता है। | यह बसन्तीकरण तथा दीर्घ प्रदीप्तिकाली पादपों में पुष्पन की क्रिया को तेज करता है। |
यह बीज के अंकुरण तथा प्रसुप्ति को प्रभावित नहीं करता है। | यह बीज के अंकुरण को तीव्र करता तथा प्रसुप्तिकाल को तोड़ता है। |
निष्कर्ष :
ऑक्सिन और जिबरेलिन दोनों ही पादप हार्मोन हैं, लेकिन इनके प्रभाव, वृद्धि नियंत्रण और पुष्पन पर असर अलग-अलग होते हैं। ऑक्सिन मुख्य रूप से शीर्ष प्रमुखता और वृद्धि को प्रभावित करता है, जबकि जिबरेलिन अंकुरण, पुष्पन और प्रसुप्तिकाल को नियंत्रित करता है।
0 Comments