हार्मोन्स (Hormones) | एन्जाइम्स (Enzymes) |
---|---|
ये प्रोटीन, अमीनो अम्ल, स्टीरॉइड्स या इनके व्युत्पन्न होते हैं। | ये कोलॉइडल प्रकृति के प्रोटीन्स होते हैं। |
इनका अणुभार कम होता है। | इनका अणुभार बहुत अधिक होता है। |
क्रिया के पश्चात् हार्मोन्स नष्ट हो जाते हैं और इनका पुनः उपयोग नहीं होता है। | ये क्रिया के पश्चात् अपरिवर्तित रहते हैं, अतः इनका पुनः उपयोग किया जा सकता है। |
इनका वितरण रुधिर द्वारा होता है। | ये नलिकाओं द्वारा सम्बन्धित अंगों तक पहुंचते हैं। |
ये अन्तःस्रावी ग्रन्थियों द्वारा स्त्रावित होते हैं। | ये बहिःस्रावी ग्रन्थियों द्वारा स्त्रावित होते हैं। |
कुछ हार्मोन्स जल में अघुलनशील, परन्तु वसा में घुलनशील होते हैं। | सभी एन्जाइम्स जल में घुलनशील होते हैं। |
निष्कर्ष :
हार्मोन्स और एन्जाइम्स दोनों ही शरीर में रासायनिक क्रियाओं को नियंत्रित करते हैं, लेकिन उनकी संरचना, अणुभार, घुलनशीलता और कार्यप्रणाली में महत्वपूर्ण अंतर होता है।
0 Comments