Header Ads Widget

डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम का संक्षिप्त जीवन परिचय

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 Class 12th Hindi lesson 8 डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम का संक्षिप्त जीवन परिचय:–



लेखक : एक संक्षिप्त परिचय


जन्म सन् 1931 ई०।


प्रसिद्धि मिसाइलमैन एवं जनता के राष्ट्रपति।


पिता -जैनुलाब्दीन।


माता—अशिअम्मा।


शिक्षा: इंजीनियरिंग।


लेखन विधा : काव्य, आत्मकथा, विज्ञान।


भाषा: सरल, प्रवाहमय, बोधगम्य।


शैली : चिन्तनपरक, आत्मकथात्मक। 

प्रमुख रचनाएँ—इग्नाटिड माइंड्स: अनलीशिंग द  पावर विदिन इण्डिया, माय जर्नी आदि।


मृत्यु-27 जुलाई, सन् 2015 ई०।



मिसाइलमैन एवं जनता के राष्ट्रपति के रूप में प्रसिद्ध डॉ० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम का पूरा नाम अबुल पाकिर लाब्दीन अब्दुल कलाम है। इनका जन्म 15 अक्टूबर, 1931 ई० को तमिलनाडु राज्य के रामेश्वरम् जिले के धनुषकोडी गाँव में हुआ था। इनके पिता जैनुलाब्दीन एक नौका मालिक एवं मछुआरे थे। इनकी माँ का नाम अशिअम्मा था। कलाम जी अपने पाँच भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। कलाम जी के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसलिए वह पढ़ाई करने के साथ-साथ काम भी करते थे। वह अपनी स्कूली शिक्षा की जरूरत पूरी करने के लिए हर दिन अखबार बेचकर पैसा कमाते थे। इन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा रामनाथपुरम के एक मैट्रीकुलेशन स्कूल से पूरी की और स्नातक की पढ़ाई सेण्ट जोसेफ कॉलेज तिरुचिरापल्ली से पूरी की। उसके बाद इन्होंने प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास से 1960 ई० में अंतरिक्ष इंजीनियरिंग की शिक्षा पूरी की। इनकी विद्वत्ता से प्रभावित होकर इन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी गयी। 27 जुलाई, 2015 ई० को भारतीय प्रबंधन संस्थान शिलांग, मेघालय में एक व्याख्यान न के दौरान हृदयाघात से उनकी मृत्यु हो गयी। भले ही वे आज इस संसार में नहीं हैं किन्तु उन्होंने भारत को जो सफलता और ऊँचाई दी है उसको पूरा देश ही नहीं विश्व सदा याद रखेगा।


कलाम जी ने निम्नलिखित पुस्तकों की रचना की-


(i) India 2020 A Vision for the New Millennium (1998)


(ii) Wings of Fire: An Autobiography (1999)


(iii) अग्नि की उड़ान (हिन्दी) (1999)


(iv) Ignited Minds: Unleashing the Power Within Indian (2002) 


(v) आरोहण-प्रमुख स्वामी जी के साथ मेरा आध्यात्मिक सफर।


डॉ० कलाम को अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया-


• पद्म भूषण (1981)
• पद्म विभूषण (1990)
• भारत रत्न (1997)
• वान ब्राउन अवार्ड (2013)


Post a Comment

0 Comments