Header Ads Widget

कैंसर (Cancer) क्या है? कारण, लक्षण, निदान और उपचार | कैंसर की पूरी जानकारी हिंदी में

📢 Telegram Group Join Now

कैंसर (Cancer) क्या है?

संजीव शरीर में कोशिका विभाजन एवं वृद्धि एक नियमित एवं नियंत्रित प्रक्रिया है। जब यह नियंत्रण भंग हो जाता है और कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से विभाजित होने लगती हैं, तब उसे कैंसर कहा जाता है।

सामान्य कोशिकाओं में संस्पर्श संदमन (contact inhibition) पाया जाता है, लेकिन कैंसर कोशिकाओं में यह गुण समाप्त हो जाता है, जिससे वे अनियंत्रित रूप से विभाजित होती हैं और शरीर में गांठ (ट्यूमर) बना लेती हैं।

ट्यूमर के प्रकार:

  1. सुदम (Benign): यह स्थानिक होता है और शरीर के अन्य भागों में नहीं फैलता, इसलिए यह अधिक हानिकारक नहीं होता।
  2. दुर्दम (Malignant): यह शरीर के अन्य भागों में भी फैलता है और यही कैंसर की गंभीर अवस्था होती है।

मेटास्टेसिस: कैंसर कोशिकाओं के शरीर के अन्य भागों में फैलने की प्रक्रिया को मेटास्टेसिस कहते हैं।

कैंसर के कारण:

प्रोटो-ऑंकोजीन, जो सामान्य कोशिकाओं में पाए जाते हैं, जब वे ऑंकोजीन में बदल जाते हैं, तो वे कैंसर कोशिकाओं में परिवर्तित हो जाते हैं। कैंसर उत्पन्न करने वाले कारक कार्सिनोजन कहलाते हैं। ये मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैं:

1. भौतिक कारक:

  • एक्स-रे
  • पराबैंगनी किरणें
  • अत्यधिक ताप

2. रासायनिक कारक:

  • धुआँ, गुटखा, तंबाकू आदि
  • प्रदूषक, हार्मोन, औषधियाँ

3. जैविक कारक:

  • वायरस (oncovirus)

कैंसर के लक्षण:

  • तील या मस्से में असामान्य परिवर्तन
  • पुराना घाव न भरना
  • गांठ बनना
  • लगातार दर्द
  • वजन में कमी
  • लगातार बुखार
  • मुंह में छाले
  • प्राकृतिक छिद्रों से रक्त स्राव

कैंसर का निदान:

  • रक्त परीक्षण
  • रेडियोग्राफी (एक्स-रे)
  • हिस्टोपैथोलॉजी परीक्षण
  • CT स्कैन (Computerized Tomography)
  • MRI (Magnetic Resonance Imaging)
  • बायोप्सी (tissue biopsy)
  • आणविक जैविकी तकनीकें

कैंसर का उपचार:

भारत में प्रतिवर्ष लगभग 10 लाख लोग कैंसर से पीड़ित होते हैं। अतः प्रारंभिक अवस्था में इसका निदान और उपचार आवश्यक है।

उपचार की विधियाँ:

  1. शल्य क्रिया (Surgery): ट्यूमर को शरीर से निकालना।
  2. विकिरण चिकित्सा (Radiotherapy): जैसे Cobalt-60 द्वारा।
  3. रसायन चिकित्सा (Chemotherapy): लेकिन इसके दुष्प्रभाव होते हैं जैसे बालों का झड़ना।
  4. जैविक क्रिया रूपांतरण (Immunotherapy): इसमें कैंसर प्रतिजनों को विशेष प्रतिरक्षी से पहचाना और नष्ट किया जाता है।

उदाहरण: इंटरफेरॉन (Y-interferon) एक प्रमुख जैविक उपचार विधि है।


📚 कैंसर, जीवविज्ञान और अन्य शैक्षिक नोट्स के लिए Telegram पर जुड़ें: https://t.me/+0zYeGVKCb0g1OWJl

Post a Comment

0 Comments