📢 Telegram Group Join Now
आनुवांशिक लक्षण (Hereditary Traits):
वे लक्षण जो माता-पिता से संतान में आते हैं, उन्हें आनुवांशिक लक्षण कहते हैं। ये लक्षण सतत रूप में एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में जाते हैं।
वंशागति / आनुवांशिकता (Heredity):
एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में आनुवांशिक लक्षणों के प्राप्त होने की क्रियाएं आनुवांशिकता या वंशागति कहलाती हैं।
आनुवांशिकी (Genetics):
जीवविज्ञान की वह शाखा जिसमें आनुवांशिक लक्षणों एवं उनकी वंशागति के बारे में अध्ययन किया जाता है, उसे आनुवांशिकी (Genetics) कहते हैं।
🌿 आनुवांशिकी का जनक: ग्रेगर जाॅन मेण्डल
- पूरा नाम: ग्रेगर जाॅन मेण्डल (Gregor Johann Mendel)
- जन्म स्थान: सिल्सियाँ, हेनड्राफ, ऑस्ट्रिया
- जन्म तिथि: 22 जुलाई 1822
- प्रयोग का समय: 1856 से 1863 तक (लगभग 7 वर्ष)
- प्रकाशन: 1866 में
- प्रकाशन संस्था: नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी ऑफ ब्रून
- शीर्षक: वार्षिकी में, "पादप संकरण पर प्रयोग"
- मृत्यु: 6 जनवरी 1880
🔖 निष्कर्ष:
मेंडल ने अपने प्रयोगों द्वारा यह सिद्ध किया कि लक्षण माता-पिता से संतान में पूर्व निर्धारित नियमों के अनुसार जाते हैं। यही सिद्धांत आज आनुवांशिकी के मूल आधार हैं।
📚 और नोट्स, MCQ, PDF के लिए Telegram पर जुड़े: https://t.me/+0zYeGVKCb0g1OWJl
0 Comments