युग्मक जनन क्या है, युग्मकों के प्रकार & लैंगिक जनन की घटनाएं
लैंगिक जनन की घटनाएं (Sexual Reproduction Events)
लैंगिक जनन के दौरान घटने वाली घटनाओं को तीन प्रमुख चरणों में बाँटा गया है:
1. निर्वचन पूर्ण घटनाएं:
(a) युग्मक जनन:
युग्मकों के बनने की क्रिया युग्मक जनन कहलाती है। इसमें अर्धसूत्री विभाजन के द्वारा अगुणित युग्मक बनते हैं।
युग्मकों में गुणसूत्रों की संख्या सामान्य से आधी होती है:
जीव | गुणसूत्र संख्या | जीव | गुणसूत्र संख्या |
---|---|---|---|
मनुष्य | 46 (युग्मक: 23) | मक्का | 20 |
फल मक्खी | 8 | धान | 24 |
घरेलू मक्खी | 12 | सेब | 34 |
बिल्ली | 38 | आलू | 48 |
कुत्ता | 78 | प्याज | 38 |
तितली | 380 | चूहा | 42 |
AIPMT के अनुसार विशेष उदाहरण:
पादपों में:
- सबसे कम गुणसूत्र: हैप्लोटैप्ल्स – 04
- सबसे अधिक गुणसूत्र: ओफियोग्लोसम – 1260
जन्तुओं में:
- सबसे कम: ऐस्केरिस मेलानियंता – 28
- सबसे अधिक: रेडियोलेरिया (ओलोकेसा) – 1500
अन्य उदाहरण:
जीव | गुणसूत्र संख्या | जीव | गुणसूत्र संख्या |
---|---|---|---|
गेहूं | 42 | चिंपैंजी | 48 |
मटर | 14 | अकीषा | 500–600 |
मेढक | 24 | रेशम कीट | 56 |
खरगोश | 44 |
2. युग्मकों के प्रकार (Types of Gametes):
- समयुग्मक (Isogametes): जब नर एवं मादा युग्मक आकार एवं रूप में समान होते हैं।
उदाहरण: क्लेमाइडोमोनास (शैवाल) - विषमयुग्मक (Heterogametes): जब नर एवं मादा युग्मक आकार में अलग होते हैं।
नर युग्मक: शुक्राणु, मादा युग्मक: अंडाणु।
(b) युग्मकों का स्थानान्तरण/परिवहन:
नर और मादा युग्मकों के आपस में मिलने की क्रिया को युग्मक का स्थानांतरण कहा जाता है।
सामान्यतः नर युग्मक गतिशील होता है जबकि मादा युग्मक अचल।
- कुछ शैवालों में दोनों युग्मक गतिशील होते हैं।
- स्थानांतरण के लिए जलीय माध्यम आवश्यक होता है।
- उच्च पादपों में परागण के माध्यम से नर युग्मक मादा युग्मक तक पहुँचता है।
यह भी पढ़ें: लैंगिक जनन की परिभाषा
हमारा टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करें: Click to Join
0 Comments