कृषि क्या है? | What is Agriculture in Hindi
कृषि एक प्राथमिक क्रियाकलाप है जिसमें फसल उत्पादन, वानिकी, पशुपालन, मत्स्यन आदि शामिल हैं। यह जैविक संसाधनों का उपयोग कर आजीविका प्राप्त करने का माध्यम है।
➤ प्राथमिक कृषि क्रियाएँ:
- फसल उत्पादन
- वानिकी
- मत्स्यन
- पशुपालन
➤ फसल उत्पादन के चरण:
- प्रबंधन
- चयन
- रोपण
- कटाई
- शुद्धिकरण
➤ भारत में फसल की ऋतुएँ:
- खरीफ: जुलाई – अक्टूबर (उष्ण काल)
- रबी: नवम्बर – मार्च (शीत काल)
- जायद: अप्रैल – जून (गर्मी काल)
🌾 खरीफ फसलें:
फसलें: धान, मक्का, ज्वार, बाजरा, गन्ना, कपास, मूंग, उड़द, चाय, मूंगफली आदि।
जलवायु: 20°C - 30°C तापमान और अधिक वर्षा (90–100 cm)।
🌾 रबी फसलें:
फसलें: गेहूं, जौ, चना, सरसों, मटर, अलसी, राई।
जलवायु: 10°C - 20°C तापमान।
🌞 जायद फसलें:
फसलें: तरबूज, खरबूज, ककड़ी, बेलदार सब्जियाँ।
जलवायु: 30°C - 40°C अधिक तापमान।
✍️ भारतीय कृषि की विशेषताएँ:
- मानसून पर निर्भर
- अधिकांश जनसंख्या कृषि पर निर्भर
- सिंचाई की सीमित सुविधाएँ
- कम उत्पादकता
- छोटे जोत क्षेत्र
- फसल विविधता
- खाद्यान प्रधान कृषि
🌱 कृषि के प्रकार:
- स्थानीय कृषि (कर्तन-दहन कृषि/झूम)
- गहन निर्वहन कृषि (Rice Based & Non-Rice Based)
- व्यावसायिक/बागाती कृषि
- विस्तृत अनाज कृषि
1. झूम कृषि (उत्तर-पूर्व भारत में):
यह एक पारंपरिक कृषि पद्धति है जिसमें जंगल साफ कर खेत बनाए जाते हैं और कुछ वर्ष बाद छोड़ दिए जाते हैं।
2. गहन निर्वहन कृषि:
- छोटे खेत
- अधिक श्रम व पूंजी
- Rice Based और Rice-Free दोनों प्रकार
3. बागाती कृषि (Plantation Agriculture):
उद्देश्य: अधिक लाभ प्राप्त करना।
उदाहरण: चाय, कॉफी, रबर, नारियल आदि।
विशेषता: बड़े खेत, अधिक श्रम, निर्यात पर आधारित।
4. विस्तृत अनाज कृषि:
यह कम जनसंख्या दबाव वाले क्षेत्रों में होती है जहाँ बड़े खेतों में मशीनों द्वारा कम श्रमिकों से कार्य होता है। प्रति व्यक्ति उत्पादन अधिक होता है।
📘 प्रश्न: भारतीय कृषि की विशेषताओं पर एक लेख लिखिए।
भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहाँ कृषि प्राचीनकाल से आजीविका का मुख्य साधन
0 Comments