Header Ads Widget

सूरदास जी का जीवन परिचय तथा उनकी रचनाएं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


सूरदास का जीवन परिचय (Surdas Ka Jivan Parichay) :-


सूरदास भक्ति-काव्य की सगुण धारा की कृष्ण भक्ति शाखा के प्रतिनिधि कवि हैं। कहा जाता है कि इनका जन्म सन् 1478 ई. (सम्वत् 1535 वि.) में आगरा से मथुरा जाने वाली सड़क पर स्थित रुनकता में हुआ था। कुछ विद्वान् इनका जन्म दिल्ली के निकट सीही नामक ग्राम में मानते हैं। इनके पिता का नाम पं. रामदास सारस्वत था। जनश्रुति है कि सूरदास जन्म से ही अन्धे थे। परन्तु कुछ विद्वान् इसमें सन्देह करते हैं क्योंकि सूरदास ने वात्सल्य और श्रृंगार का जैसा अनुपम वर्णन किया है, वैसा जन्मान्ध कवि नहीं कर सकता।

अत: उनका बाद में अन्धा होना ही अधिक उचित समीचीन जान पड़ता है। सूरदास बचपन से ही विरक्त हो गये थे और गऊघाट में रहकर विनय के पद गाया करते थे। यहाँ पर बल्लाभाचार्य से इनकी भेंट हो गयी। भेंट के समय सूरदास ने उन्हें स्वरचित एक पद गाकर सुनाया। बल्लभाचार्य उसे सुनकर गद्गद् हो गये। सूर बल्लभाचार्य के शिष्य बन गये। बल्लभाचार्य से गुरु दीक्षा लेकर उनके आदेशानुसार सूरदास कृष्ण लीला का गान करने लगे। 


बाद में गुरु जी ने इनको गोवर्धन के श्रीनाथ जी के मन्दिर में कीर्तन का भार सौंप दिया। बल्लभाचार्य के पुत्र विट्ठलनाथ ने आठ कृष्ण भक्त कवियों का एक मण्डल बनाया जिसे 'अष्टछाप' कहा जाता है। सूरदास अष्टछाप के प्रमुख और सर्वश्रेष्ठ कवि थे। अपने जीवन के अन्तिम दिनों में सूरदास गोवर्धन के पारसौली नामक स्थान पर चले गये। यहीं पर सन् 1583 ई. (सम्वत् 1640 वि.) के लगभग इनका देहावसान हो गया। प्राणान्त होने से पूर्व बिट्ठलनाथ के पूछने पर उन्होंने अग्र पद बनाकर सुनाया



'खंजन जैन रूप रस माते।

अति सै चारु चपल अनियारे पल पीजरा न समाते।'


अभी पढ़े: सुमित्रा नंदन पंत जी का जीवन परिचय 


सूरदास का साहित्यिक परिचय :-


सूरदास हिन्दी साहित्य के अनुपम कवि हैं। इनका काव्य भाव और कला दोनों ही पक्षों की दृष्टि से उच्चकोटि का काव्य है। सूरदास जी कवि सम्राट हैं और शृंगार रस के श्रेष्ठतम कवि हैं। सूरदास भक्ति काल की कृष्णाश्रयी शाखा के प्रमुख एवं प्रतिनिधि कवि हैं। निश्चय ही सूरदास हिन्दी साहित्याकाश के सूर्य हैं, जैसा कि निम्न दोहे से स्पष्ट है।


सूर-सूर तलसी ससी, उडगन केशवदास।

अब के कवि खद्योत सम, जह-तह करत प्रकास।।

'अस्तु, हिन्दी साहित्य में सूर का स्थान सर्वोच्च है।' 



सूरदास की प्रमुख रचनाएँ :-


सूरदास की प्रमुख रचना 'सूरसागर' है। सूरसागर में उन्होंने सवा लाख पदों का संकलन किया। किन्तु अभी तक केवल साढ़े पाँच हजार पद ही प्राप्त हुए हैं। 'सूर सारावली' और 'साहित्य लहरी' भी सूरदास द्वारा रचित अन्य रचनाएँ हैं।

Post a Comment

0 Comments