विकृति क्या है? | Strain in Hindi
विकृति की परिभाषा:
जब किसी वस्तु पर बाह्य बल या विरुपक बल (Deforming Force) लगाया जाता है और उस बल के कारण वस्तु की आकृति या आकार में परिवर्तन होता है, तो उस परिवर्तन को विकृति (Strain) कहा जाता है।
वस्तु की विमा में परिवर्तन और मूल विमा के अनुपात को विकृति कहा जाता है।
विकृति का सूत्र:
विकृति = (विमा में परिवर्तन) / (मूल विमा)
महत्वपूर्ण: विकृति एक विमाहीन राशि होती है यानी इसका कोई मात्रक या विमा नहीं होता।
विकृति के प्रकार (Types of Strain):
- अनुदैर्ध्य विकृति (Longitudinal Strain)
- आयतन विकृति (Volumetric Strain)
- अपरूपण विकृति (Shearing Strain)
1. अनुदैर्ध्य विकृति (Longitudinal Strain):
जब वस्तु की लम्बाई में परिवर्तन होता है, तो उसे अनुदैर्ध्य विकृति कहा जाता है।
सूत्र:
अनुदैर्ध्य विकृति = Δl / L
जहाँ, Δl = लम्बाई में परिवर्तन, L = प्रारंभिक लम्बाई
2. आयतन विकृति (Volumetric Strain):
जब बाह्य बल के कारण वस्तु के आयतन में परिवर्तन होता है, तो उसे आयतन विकृति कहते हैं।
सूत्र:
आयतन विकृति = ΔV / V
जहाँ, ΔV = आयतन में परिवर्तन, V = प्रारंभिक आयतन
3. अपरूपण विकृति (Shearing Strain):
जब बल के कारण वस्तु के आकार में
0 Comments