N2 गैस है जबकि अन्य तत्व ठोस अवस्था में होते हैं क्यों?
प्रश्न 1 : N2 गैस है जबकि अन्य तत्व ठोस अवस्था में होते हैं क्यों?
उत्तर : N का आकार छोटा होने के कारण यह दूसरे नाइट्रोजन परमाणु से pπ -pπ बंध बना लेता है, अर्थात् नाइट्रोजन के परमाणुओं के मध्य तीन बंध पाए जाते हैं। N2 के अणुओं के मध्य दुर्बल वान डेर वाल्स बल होता है अतः यह गैसीय अवस्था में पाया जाता है।
वहीं दूसरी ओर, फास्फोरस का परमाणु आकार बड़ा होता है, यह pπ -pπ बंध नहीं बना सकता, परंतु प्रत्येक फास्फोरस तीन फास्फोरस परमाणुओं से एकल बंध द्वारा जुड़ा रहता है जिससे P4 का निर्माण होता है। इसमें वान डेर वाल्स बल अधिक होते हैं अतः यह ठोस अवस्था में पाया जाता है।
प्रश्न 2 : N2 अक्रिय गैस है जबकि फास्फोरस क्रियाशील होता है क्यों?
उत्तर : N2 की बंधन वियोजन ऊर्जा अत्यधिक होती है, इसलिए यह अक्रिय गैस है।
फास्फोरस में प्रत्येक p कक्षा का sp3 संकरण होता है। इसमें बंध कोण 109°28′ होना चाहिए, परंतु यह मात्र 60° का होता है जिससे अणु में अत्यधिक तनाव उत्पन्न होता है और यह अधिक क्रियाशील होता है।
प्रश्न 3 : R3P=O का अस्तित्व है जबकि R3N=O का अस्तित्व क्यों नहीं होता?
उत्तर : फास्फोरस में खाली d-कक्ष होते हैं जिससे यह अपनी संयोजकता 5 कर सकता है, इसलिए R3P=O का अस्तित्व होता है।
जबकि नाइट्रोजन में d-कक्ष नहीं होते हैं, अतः वह संयोजकता 5 नहीं बना सकता, इसलिए R3N=O का अस्तित्व नहीं होता है।
📚 संबंधित विषय:
📲 Telegram पर जुड़े: https://t.me/+0zYeGVKCb0g1OWJl
0 Comments