Header Ads Widget

अनुकूलन की परिभाषा, उदाहरण | Adaptation Definition in Hindi with Examples

अनुकूलन की परिभाषा क्या है? | Adaptation Definition in Hindi

अनुकूलन (Adaptation) जीवों का ऐसा गुण होता है, जो उन्हें अपने वातावरण में जीवित रहने और जनन करने में सक्षम बनाता है। जब कोई जीव अपने पर्यावरण में निरंतर परिवर्तनों के अनुसार स्वयं को ढाल लेता है, तो इसे अनुकूलन कहा जाता है।

अनुकूलन के उदाहरण (Adaptation Examples in Hindi):

  • कंगारू चूहा (Kangaroo Rat): उत्तरी अमेरिका के मरुस्थलों में पाए जाने वाला यह जीव शरीर की आंतरिक चयापचय प्रक्रिया से उत्पन्न जल और वसा के ऑक्सीकरण से जल प्राप्त करता है। यह मूत्र को अत्यधिक सघन बनाकर जल की कमी को दूर करता है।
  • मरुस्थलीय पौधे: इन पौधों की पत्तियों पर क्युटिल की मोटी परत होती है जिससे वाष्पोत्सर्जन कम होता है। इनके रंध्र गर्तों (pits) में होते हैं, जिससे जल की हानि कम होती है।
  • ऐलन का नियम (Allen’s Rule): शीत प्रदेशों में रहने वाले स्तनधारियों के कान, पूंछ व अन्य बाहरी अंग छोटे होते हैं ताकि ऊष्मा की हानि कम हो।
  • सील (Seal): जैसे जलीय स्तनधारियों की त्वचा के नीचे वसा (blubber) की मोटी परत होती है जो ऊष्मा के नुकसान को रोकती है।
  • अधिक ऊंचाई पर रहने वाले मनुष्यों में अनुकूलन: उच्च तुंगता वाले क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने हेतु मानव शरीर में:
    • स्वसन दर (Respiration rate) बढ़ जाती है।
    • लाल रक्त कणिकाओं (RBCs) का उत्पादन बढ़ता है।
    • हीमोग्लोबिन की बंधनकारी क्षमता में परिवर्तन होता है।

🔍 Keywords (SEO Tags):

अनुकूलन क्या होता है, adaptation in hindi, जीव विज्ञान अनुकूलन, adaptation ke udaharan, Allen ka niyam, desert adaptation, high altitude adaptation

📌 Tags: अनुकूलन, Adaptation, Biology in Hindi, Class 10 Science, जीव विज्ञान, CBSE, UP Board, Adaptation Examples, desert animals, desert plants

👉 Telegram Group: विद्या सार ग्रुप से जुड़ें

Post a Comment

0 Comments