Header Ads Widget

हरियाणा पर निबंध (Essay On Haryana)

हरियाणा पर निबंध (Essay On Haryana):-

 


भारत देश कई सालो की गुलामी सहने के बाद 1947 को आजाद हुआ। इसके साथ ही भारत का विभाजन भी हुआ जिसमे पाकिस्तान एक नया देश बना। पर उस समय हरियाणा राज्य का कोई आस्तित्व नहीं था।


हरियाणा उस समय पंजाब का भाग हुआ करता था। जिसका विभाजन हुआ जिसका कुछ भाग पाकिस्तान में और कुछ भाग भारत को आया। इस भारतीय पंजाब से 1 नवंबर, 1966 को एक नए राज्य का गठन किया गया। जिसे आज हम हरियाणा, यानी बलिदान और शक्ति के प्रतीक की भूमि को जानते है।


हरियाणा उत्तर भारत का एक राज्य है इसकी राजधानी चण्डीगढ़ है। जो पंजाब की राजधानी भी है। इसकी सीमायें उत्तर में पंजाब और हिमाचल प्रदेश, दक्षिण एवं पश्चिम में राजस्थान से जुड़ी हुई हैं। यमुना नदी इसके उत्तर प्रदेश राज्य के साथ पूर्वी सीमा को प्रदर्शित करती है।

हरियाणा वह प्रदेश है, जहा वेदों को रचा गया था। ये वह भूमि है, जहा कुरुक्षेत्र का युद्ध हुआ था। इस पवित्र भूमि का इतिहास बहुत ही गौरवान्वित करने वाला है। मेरा हरियाणा केवल इतिहास में ही नहीं बल्कि आज भी सर्वश्रेष्ठ राज्यों में गिना जाता है। मेरे हरियाणा में ही अर्जुन को कृष्ण द्वारा गीता का उपदेश दिया गया था।

भारत एक कृषि प्रधान देश है, इसमे हरियाणा राज्य का महत्वपूर्ण योगदान है। हरियाणा कृषि के क्षेत्र में बहुत विकसित है। यहाँ अधिकांश लोग कृषि पर निर्भर रहते है। यहाँ मानसूनी कृषि की बजाय सिंचाई करके कृषि की जाती है।

यहाँ की कृषि का स्तर चरम पर है। और आज भी यहाँ कई संस्थाए कृषि विकास में कार्य कर रही है। यहाँ पारम्परिक कृषि को आधुनिक तरीको से किया जाता है। मेरे हरियाणा में गेंहू और चावल को उगया जाता है, जो देश की प्रमुख खाद्यान्न फसल है।

कृषि कार्यो के साथ ही यहाँ पशुपालन भी किया जाता है। यहाँ आपको हर घर में पशु देखने को मिलते है। यहाँ के परिश्रमी लोग बहुत ही शक्तिशाली होते ह गीता फौगाट, सुशील कुमार, साक्षी मालिक और बजरंग पुनिया जैसे कुश्ती के महान खिलाडी इस राज्य से ही है।

यहाँ के लोग गाय का दूध और दही खाना पसंद करते है। यदि भारत में वीरता के मामले में सर्वेक्षण किया जाए तो हरियाणा सबसे आगे आएगा। क्योकि यहाँ के लोगो की वीरता का कोई जवाब ही नहीं है। भारत के हर युद्ध में इस राज्य के लोगो का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

हरियाणा राज्य शिक्षा के क्षेत्र में तथा खेलकूद के क्षेत्र में तेजी से उन्नति कर रहा है। यहाँ ओद्योगिकरण भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। हरियाणा राज्य से हमारा देश अनेक वस्तुए विदेशो में निर्यात करता है।

मेरे राज्य के लोग वीर, पराक्रमी और साहसी होते है। वे हमेशा सभी के लिए अच्छा सोचते है। इसलिए हमारे राज्य में एकता की मिशाल देखी जा सकती है। मेरे राज्य ने हमेशा सभी का सिर ऊँचा रखा है। और हमेशा ये राज्य सभी को गौरवान्वित करता रहेगा।

Mera Haryana Essay In Hindi :-

हरियाणा भारत के सुन्दर राज्यों में से एक है, ये राज्य अपनी संस्कृति के लिए विश्व प्रसिद्ध है। हरियाणा पंजाब का ही भाग हुआ करता था। बाद में इसे लग राज्य का दर्जा दिया गया।

हरियाणा आज के समय का भारत का दूसरा सबसे धनी राज्य है।  तथा पुरे देश में में सबसे अमीर ग्रामीण इलाके भी हरियाणा में स्थित है. हरियाणा भारत का तीसरा सबसे सुन्दर राज्य है।, जो अपनी एक अलग पहचान है।

मेरे राज्य हरियाणा की भूमि का वर्णन पौराणिक धर्म ग्रंथों और भारतीय इतिहास में मिलता है। रामायण के युद तथा महाभारत में हुए कोरवो और पांडवो का युद्ध हरियाणा के कुरु क्षेत्र में हुआ था।

हरियाणा को भारत के प्राचीनतम राज्यों में गिना जाता है। इसका वर्णन वैदिक सभ्यता और भारतीय वैदिक काल में मिलता है। माना जाता है, कि इस राज्य का निर्माण देवो द्वारा किया गया था।

हरियाणा को वैदिककाल में ‘ब्रह्मावर्त’ कहा जाता था । जिसके बाद महाभारत में इसे बहुधान्यक’ नाम दिया। जो वर्तमान में हरियाणा के नाम से जाना जाता है।  मनुस्मृति में इस राज्य को हरियाणा नाम दिया गया।

मेरे राज्य को हरियाणा नाम यह की प्राकृतिक दशा को देखकर दिया गया। यहाँ आज भी प्रकृति की सुन्दरता को देखा जाता है. यहाँ के पेड़ पौधे और वन इस राज्य को हरा भरा बनाते है।


Post a Comment

0 Comments