Header Ads Widget

संपर्क में रखे दो लेन्सो की संयुक्त फोकस दूरी

 संपर्क में रखे दो लेन्सो की संयुक्त फोकस दूरी :–


(i) दोनों लेंस उत्तल हैं।





माना दो पतले लेंस L1L2  को संपर्क में रखकर एक संयुक्त लेंस बनाया गया है जिनकी फोकस दूरीया f1f2 हैं तथा इस संयुक्त लेंस द्वारा वस्तु का प्रतिबिंब I पर बनता है यदि लेंस L2 ना हो तो वस्तु o का प्रतिबिंब द्वारा L1 द्वारा I' पर बनता है। तो लेंस के सूत्र से

1/f1 = 1/v1 – 1/u        .................(i)


 प्रतिबिंब I' लेंस L2 के लिए आभासी वस्तु का कार्य करता है जो इस का प्रतिबिंब I पर बनाता है प्रतिबिंब I की लेंस L2 से दूरी v हो तो पुनः लेंस के सूत्र से 


1/f2 = 1/v – 1/v1          ..................(ii)


समी (i) व (ii) को जोड़ने पर 

1/f1 + 1/f2 = 1/v – 1/u

1/f1 + 1/f2 = 1/f

जब एक लेंस उत्तल और दूसरा अवतल हो :–


यदि f1 फोकस दूरी वाला लेंस उत्तल है वह f2 फोकस दूरी वाला लेंस अवतल है चिन्ह सहित मान रखने पर 

संयुक्त फोकस दूरी 1/f = 1/f1 + 1/f2 

जब दोनों लेंस अवतल हो :–


जब दोनों लेंस अवतल हो तो f1f2 का मान ऋणात्मक होता है।

1/f = – 1/f1 – 1/f2



Post a Comment

0 Comments