Header Ads Widget

विज्ञान के कुछ महत्त्वपूर्ण प्रश्न

 1. प्लाज्मा रुधिर का कितना प्रतिशत भाग बनाता है? 


उत्तर प्लाज्मा रुधिर का 55% भाग बनाता है। इसमें 90% जल तथा 10% जटिल कार्बनिक व अकार्बनिक पदार्थ होते हैं।


2. मानव नर के एक घन मिमी रुधिर में कितनी लाल रुधिर कणिकाएँ होती हैं?


(UP 2011)


उत्तर मानव नर के एक घन मिमी रुधिर में 50-55 लाख घन मिली लाल रुधिर कणिकाएँ (RBCs) होती हैं। RBCs में केन्द्रक, गॉल्जीकाय, माइटोकॉण्ड्रिया तथा सेन्ट्रियोल परिपक्वन के समय विलुप्त हो जाते हैं।


3. हृदयावरणी तरल पदार्थ कहाँ पाया जाता है? इसका महत्त्व लिखिए।


(UP 2008, 06)


उत्तर मनुष्य में हृदय के ऊपर एक दोहरी झिल्ली से बना आवरण उपस्थित होता है, जिसे हृदयावरण कहते हैं। हृदयावरणी तरल पदार्थ हृदयावरण की दोनों झिल्लियों के मध्य पाया जाता है। यह हृदय की बाहरी आघातों से सुरक्षा करता है तथा हृदय को मुलायम व नम बनाए रखता है।


4. मनुष्य के हृदय में कितने वेश्म होते हैं? इनमें सबसे बड़ा वेश्म कौन-सा है ?

अथवा

(UP 2014)

मेढ़क तथा मनुष्य के हृदय में कितने वेश्म होते हैं।

(UP 2010)


उत्तर मानव हृदय में चार वेश्म होते हैं। इसके आगे के चौड़े भाग को अलिन्द तथा पीछे के भाग को निलय कहते हैं। अलिन्द व निलय एक पट द्वारा दाएँ व बाएँ अलिन्द व निलय में बँटे होते हैं। बायाँ निलय सबसे बड़ा वेश्म होता है। मेंढ़क के हृदय में तीन वेश्म (दो अलिन्द एवं एक निलय) होते हैं।


5. फुफ्फुसीय धमनी में किस प्रकार का रुधिर पाया जाता है और क्यों?


(UP 2009)


उत्तर फुफ्फुसीय धमनी में अशुद्ध रुधिर पाया जाता है। यह इसे शुद्ध करने के लिए फेफड़ों में पहुँचाती है। फुफ्फुसीय धमनी के अलावा सभी धमनियों में शुद्ध रुधिर बहता है।


6. वलनीय कपाट किसे कहते हैं?


उत्तर अलिन्द निलय छिद्र पर वलनीय अलिन्द निलय कपाट उपस्थित होते हैं। इनकी विशेष वलनीय संरचना के कारण इन्हें यह नाम दिया गया है। मानव हृदय में दाएँ अलिन्द व निलय के मध्य त्रिवलनी कपाट एवं बाएँ अलिन्द एवं निलय के मध्य द्विवलनी कपाट उपस्थित होता है।


7. किस शिरा में शुद्ध रुधिर पाया जाता है? ये किस रंग की होती हैं?


उत्तर फुफ्फुसीय या पल्मोनरी शिरा में शुद्ध रुधिर पाया जाता है। फुफ्फुसीय शिरा को छोड़कर सभी शिराओं में अशुद्ध रुधिर बहता है, जिसके कारण ये गहरी लाल, नीली या बैंगनी रंग की प्रतीत होती हैं।


8. धमनी व शिरा में रुधिर प्रवाह एवं रंग के आधार पर विभेद कीजिए।

(UP 2006)


उत्तर 

(i) धमनी में रुधिर का प्रवाह हृदय से अंगों की ओर तथा शिराओं में रुधिर का प्रवाह अंगों से हृदय की ओर होता है। 


(ii) धमनी गुलाबी या चमकीले लाल रंग की होती है, जबकि शिराएँ गहरी लाल या नीली-सी होती हैं।


9. किन्हीं दो लसीका अंगों के नाम लिखिए। 


उत्तर थाइमस ग्रन्थि एवं प्लीहा प्रमुख लसीका अंग हैं।

Post a Comment

0 Comments