Class 12 Chemistry Important Questions – Acids, Bases and pH
प्रारम्भिक अवधारणा के अनुसार अम्लों को किस प्रकार परिभाषित किया गया था?
उत्तर: प्रारम्भिक अवधारणा के अनुसार वे पदार्थ जिनका स्वाद खट्टा होता है तथा जो नीले लिटमस को लाल कर देते हैं, अम्ल कहलाते हैं।
आयनन क्या है? यह ताप तथा विलयन की सान्द्रता से किस प्रकार प्रभावित होता है?
उत्तर: आयनन किसी विद्युत अपघट्य पदार्थ को जल अथवा किसी अन्य उपयुक्त विलायक में विलेय करने पर वह धनावेशित तथा ऋणावेशित कणों में विभाजित हो जाता है। ताप बढ़ाने पर आयनन की दर बढ़ती है जबकि विलयन के सान्द्र में वृद्धि के साथ यह घटती है।
अम्ल तथा क्षार की आधुनिक अवधारणा स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: आधुनिक अवधारणा के अनुसार, अम्ल वे पदार्थ हैं जो जलीय विलयन में वियोजित होकर केवल H+ आयन देते हैं, जबकि क्षार वे पदार्थ हैं जो जल में वियोजित होकर OH- आयन देते हैं।
उदाहरण: HCl, NaOH
'संयुग्मी युग्म' किसे कहते हैं तथा इस युग्म के अम्ल तथा क्षार में कितने प्रोटॉनों का अन्तर होता है?
उत्तर: अम्ल तथा क्षार जिनमें केवल एक प्रोटॉन (H+) का अन्तर होता है, वे "संयुग्मी युग्म" कहलाते हैं। इसमें एक प्रोटॉन का अन्तर होता है।
लुईस की अम्ल-क्षार अवधारणा के अनुसार अम्ल को परिभाषित कीजिए।
उत्तर: लुईस अवधारणा के अनुसार, अम्ल वे पदार्थ होते हैं जो एकाकी इलेक्ट्रॉन युग्म को ग्रहण करते हैं।
उदाहरण: BF3, AlCl3, Ag+
आसवित जल विद्युत का चालक क्यों नहीं होता, जबकि वर्षा का जल होता है?
उत्तर: आसवित जल में कोई आयन नहीं होता, जबकि वर्षा के जल में CO2, SO2, NO2 जैसी गैसों के घुलने से मुक्त आयन उपस्थित होते हैं।
अम्ल का जलीय विलयन विद्युत का चालन क्यों करता है?
उत्तर: अम्ल जल में आयनित होकर हाइड्रोजन आयन (H+) देते हैं, जो विद्युत का चालन करते हैं।
जल का आयनिक गुणनफल क्या है? 25°C पर इसका मान लिखिए।
उत्तर: जल में उपस्थित [H+] और [OH-] के गुणनफल को आयनिक गुणनफल (Kw) कहते हैं।
25°C पर इसका मान 1 × 10-14 होता है।
pH की परिभाषा दीजिए। इसका [H+] से सम्बन्ध बताइए।
उत्तर: किसी विलयन में उपस्थित [H+] के ऋणात्मक लघुगणक को pH कहते हैं।
pH = –log10[H+]
हाइड्रोक्लोरिक अम्ल तथा ऐसीटिक अम्ल की समान सान्द्रता वाले विलयनों में:
(i) किसमें [H+] अधिक होगा?
उत्तर: HCl में, क्योंकि यह प्रबल अम्ल है।
(ii) किसका pH अधिक होगा?
उत्तर: ऐसीटिक अम्ल का, क्योंकि यह दुर्बल अम्ल है और [H+] कम देता है।
0 Comments