पंजाब राज्य पर निबंध | Essay on Punjab in Hindi
पंजाब भारत के उत्तर-पश्चिम में स्थित एक ऐतिहासिक और समृद्ध राज्य है। यह क्षेत्रफल में छोटा होने के बावजूद देश की सुरक्षा, संस्कृति और कृषि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसे वीरों की भूमि कहा जाता है, क्योंकि यहां के लोगों ने देश के लिए अनेक बलिदान दिए हैं।
पंजाब का नाम दो शब्दों से मिलकर बना है – "पंच" (पाँच) और "आब" (पानी), अर्थात् पाँच नदियों की भूमि। हालांकि आज भारत के पंजाब में केवल दो नदियाँ (सतलुज और ब्यास) बहती हैं, बाकी तीन (रावी, झेलम, चिनाब) अब पाकिस्तान में स्थित हैं।
पंजाब पर 10 वाक्य | 10 Lines on Punjab in Hindi
- आधुनिक पंजाब की स्थापना 1 नवंबर 1966 को हुई।
- पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ है, जो हरियाणा की भी राजधानी है।
- पंजाब का राज्य पक्षी नॉर्दर्न गोशाक, पशु चिंकारा और पेड़ शीशम है।
- यहाँ की राजभाषा पंजाबी है, जो गुरुमुखी लिपि में लिखी जाती है।
- पंजाब में अधिकांश लोग सिख धर्म का पालन करते हैं।
- यह राज्य कुल 23 जिलों में बंटा हुआ है।
- यहाँ स्थित स्वर्ण मंदिर (अमृतसर) विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है।
- पंजाब का प्राचीन नाम सप्तसिंधु था।
- स्वतंत्रता से पहले हरियाणा और हिमाचल भी पंजाब का हिस्सा थे।
- यूनानी लोग पंजाब को पैंटापोटाम्या के नाम से जानते थे।
पंजाब राज्य पर लघु निबंध | Short Essay on Punjab in Hindi
भारत के राज्यों में पंजाब एक विशिष्ट पहचान रखता है। यहाँ की देशभक्ति, कृषि, संस्कृति, और बहादुरी देशभर में प्रसिद्ध हैं। पंजाब को गुरुओं की भूमि भी कहा जाता है, क्योंकि यहाँ सिख धर्म के अधिकांश गुरु जन्मे और पले-बढ़े।
पंजाब का इतिहास वीरता और त्याग से भरा है। भगत सिंह, उधम सिंह जैसे वीर सपूत इसी धरती से थे। पंजाब में सिखों के 9 गुरु हुए, जिन्होंने अपने ज्ञान और आदर्शों से समाज को मार्गदर्शन दिया।
संस्कृति और परंपरा
पंजाब की संस्कृति रंगीन, जोशीली और जिंदादिल मानी जाती है। भांगड़ा और गिद्दा यहाँ के प्रसिद्ध लोकनृत्य हैं। पंजाबी संगीत, पहनावा, खानपान और त्यौहार पूरी दुनिया में मशहूर हैं।
कृषि और अर्थव्यवस्था
पंजाब को भारत का अन्न भंडार भी कहा जाता है। यहाँ गेहूं, चावल, गन्ना आदि प्रमुख फसलें उगाई जाती हैं। राज्य की अधिकतर जनसंख्या कृषि पर निर्भर है। आधुनिक तकनीकों के कारण यहाँ की कृषि बहुत उन्नत है।
भाषा और लिपि
पंजाब की आधिकारिक भाषा पंजाबी है और यह गुरुमुखी लिपि में लिखी जाती है। यह भाषा न केवल भारत में बल्कि विदेशों में बसे पंजाबी समुदाय के बीच भी लोकप्रिय है।
निष्कर्ष:
पंजाब एक ऐसा राज्य है जहाँ परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम देखने को मिलता है। यहाँ की भूमि वीरों की, संतों की और मेहनतकश किसानों की है। हमें अपने इस गौरवशाली राज्य पर गर्व होना चाहिए।
Related Tags: पंजाब राज्य पर निबंध, Essay on Punjab in Hindi, 10 Lines on Punjab, पंजाबी संस्कृति, Bhagat Singh, Golden Temple
0 Comments