Header Ads Widget

Imperative Sentence (आदेशात्मक वाक्य) की परिभाषा, उदाहरण और नियम | Imperative Sentences in Hindi

Imperative Sentence (आदेशात्मक वाक्य) की परिभाषा, उदाहरण और नियम

Imperative Sentence :-
जिन वाक्यों से किसी कार्य को करने की आज्ञा, परामर्श, प्रार्थना, विनती, इच्छा, निषेध आदि का भाव प्रकट हो, उन्हें Imperative Sentence (आदेशात्मक वाक्य) कहते हैं; जैसे -

Imperative Sentences के उदाहरण :

  1. आग से दूर रहो।
    Stay away from the fire.
  2. मुझे पढ़ने दो।
    Let me read.
  3. कभी वहाँ अकेले मत जाना।
    Never go there alone.
  4. चलते रहो।
    Keep moving.
  5. मोहन, हँसना बंद करो।
    Mohan, stop laughing.
  6. कृपया मेरी मदद करो।
    Please help me.
  7. शोर मत करो।
    Don't make a noise.
  8. चुप रहो।
    Keep quiet.
  9. कृपया धीरे चलो।
    Please walk slowly.
  10. सब्र करो।
    Be patient.

अनुवाद के नियम:

  • Affirmative वाक्यों में सर्वप्रथम Verb की First Form का प्रयोग करते हैं।
  • Negative वाक्यों को Don't या Never से आरम्भ करते हैं और उसके बाद Verb की First Form का प्रयोग करते हैं।
  • ‘कृपया’ के लिए Please या Kindly का प्रयोग करते हैं।
  • ‘सदैव’ के लिए Always का प्रयोग करते हैं। Always के साथ भी Verb की First Form प्रयोग होती है।

Note:
→ Imperative वाक्यों में कर्ता you छिपा रहता है। इसलिए इन वाक्यों में Subject 'you' का प्रयोग नहीं किया जाता है।


📢 हमारा WhatsApp Channel जॉइन करें:
👉 Unlucky Boy NV WhatsApp Channel

📌 Tags: Imperative Sentence in Hindi, आदेशात्मक वाक्य, English Grammar in Hindi, Translation Rules, Grammar Examples

Post a Comment

0 Comments