Header Ads Widget

Verb की परिभाषा तथा उनके प्रकार

 The Verb :—


Definition -A verb is word that denotes an action.


परिभाषा -जो शब्द किसी काम का करना या होना प्रकट करता है, उसे Verb (क्रिया) कहते हैं।

जैसे-


1 The dog barks.

2. The birds fly.

3. Ramesh is happy.

4. She is beautiful.


Kinds of Verb :—


Verb तीन प्रकार के होते हैं-

1.Transitive Verb  

2. Intransitive Verb

3. Linking Verb


1. Transitive Verb (सकर्मक क्रिया) :— जिस क्रिया का प्रभाव कर्ता से कर्म तक पहुँचता है, उसे Transitive Verb कहते हैं; जैसे


1. He writes a letter.

2. The carpenter makes a tables

3. The cobbler repaired my shoes.


2. Intransitive Verb (अकर्मक क्रिया) :- 

जिस क्रिया का प्रभाव कर्ता तक ही सीमित रहता है, उसे Intransitive Verb कहते हैं; जैसे-


1. The baby is sleeping.

2. The mouse run away.

3. I am going to Agra. 


3. Linking Verb (संयोजक क्रिया ):- जब वाक्य में is, are, am, was, were आदि का प्रयोग मुख्य क्रिया के सहायक के रूप में न होकर एक स्वतंत्र क्रिया के रूप में होता है, तो उसे Linking Verb कहते हैं। Linking Verb के साथ वाक्य को पूरा करने के लिए Complement का होना आवश्यक है; जैसे-


1. The earth is round.

2. They are student.

3. I am a doctor.


विशेष: वाक्य में object (कर्म) direct तथा indirect हो सकते हैं।

जैसे- I gave him a pen.


इस वाक्य में 'gave' Transitive Verb है, 'him' Indirect Object तथा a pen' Direct Object है।



4. Auxiliary Verb( सहायक क्रिया) :- जो Verb किसी tense का सही रूप निश्चित करने के लिए Main Verb को सहायक रूप में प्रयोग होता है, उसे Auxiliary या Helping verb कहते हैं। 

जैसे-

1. She does not tell a lie.

2. May I come in?

3. I have taken milk.

4. They will play cricket.


Auxiliary Verbs दो प्रकार की होती है —


(1) Primary Auxiliary Verbs : Form of verb 'Be' (is, am, are, was, were), form of Have (has, have, had) तथा form of Do (do, does, did).


(ii) Modal Auxiliary Verbs: इनका प्रयोग मुख्य क्रियाओं की कार्यविधि प्रकट करने के लिए किया जाता है; जैसे-will, shall, can, could, may, might, should, would, ought to, must, need, dare आदि। कुछ verbs Auxiliary verb तथा Linking verb दोनों रूपों में प्रयोग होती है।

Post a Comment

0 Comments